बेलगावी (कर्नाटक)। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा रायबरेली से अपना पर्चा दाखिल करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता पर तंज कसा कि सोनिया गांधी ने लगभग 20 बार ‘राहुलयान’ लॉच करने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहीं। इस बार भी राहुल उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट से चुनाव हार जाएंगे। रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह भारी अंतर से जीतेंगे।
शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेलगावी, महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सांगली में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां कीं। उन्होंने कहा, “हमने चंद्रयान-3 लॉच किया और यह सफल रहा। दूसरी ओर सोनिया गांधी हैं जोकि राहुलयान को लगभग 20 बार लॉच करने की कोशिश कर चुकीं और हर बार असफल रहीं। अब राहुल अमेठी से भाग गए हैं और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। मैं आपको यहीं से नतीजा बताना चाहता हूं कि राहुल बाबा रायबरेली में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से भारी अंतर से हारेंगे।”
बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं और वहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छुट्टियों पर जाते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 23 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं तो दूसरी तरफ हमारे पास पीएम मोदी हैं जिन्होंने पिछले 23 वर्षों से एक भी आरोप के बिना सीएम और पीएम के रूप में देश की सेवा की है। महाराष्ट्र में जनसभाओं के दौरान शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन में पिछले 10 सालों में हुए जन कल्याणकारी और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कांग्रेस और शरद पवार की तुष्टीकरण की राजनीति पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से देश को विकसित बनाने के लिए मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने की अपील की। शाह ने कहा कि मोदी को तीसरी बार चुनने का अर्थ है देश को सुरक्षित और समृद्ध करना। अब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे नकली शिवसेना के अध्यक्ष हैं, उन्हें वीर सावरकर का नाम लेने में शर्म आती है। वह जय शिवाजी और जय भवानी का नारा लगाते हुए भी डरते हैं। सीएम बनने के लालच में उद्धव ठाकरे जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करने वाली कांग्रेस और शरद पवार के साथ मिल गए। इंडी गठबंधन अब औरंगजेब का फैन क्लब बन चुका है, ये चुनाव वोट फार जिहाद और वोट फार विकास के बीच का है। मोदी के दृढ़ निश्चय और साहसी कदम के चलते ही कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने का संकल्प पूरा हुआ।
शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आए दिन देश में आतंकवादी हमले होते थे, मोदी राज में आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाता है। मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया, तीन तलाक समाप्त किया और आतंकी संगठन पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाया।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र ने गरीब कल्याण के कई कार्य किए हैं। 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो अनाज निशुल्क देने का काम किया है। 14 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया, 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए, पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ घरों का निर्माण करवाया।
‘राहुलयान’ की 21वीं लॉचिंग भी रहेगी विफल, शाह ने राहुल गांधी के नामांकन पर कसा तंज
Latest Articles
कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...
विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...

















