देहरादून। देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के नाम अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, निकट डी.आई.एम.एस. कॉलेज गेट, सहसपुर, उम्र 22 वर्ष, दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष, तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष, अशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश व हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र निवासी ए.टी.पी. कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष बताये जा रहे है। वहीं घायल युवती का नाम नयनश्री पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एलक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष है।
मसूरी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, एक घायल
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















