24.4 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर, हल्द्वानी में एसपीवी (स्पेशल पर्पस वीकल) बेहतरीन सिटी बस सेवाओं के संचालन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके तहत सीएनजी बसों, पीएम ई-बस सेवा, पुरानी बसों को बदलना स्मार्ट सिटी बसों का संचालन शामिल है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि देहरादून जैसे बड़े शहरों में अर्बन ग्रीन मॉबेलिटी को लागू करना, निजी भागीदारी के साथ राज्य में लागत प्रभावी और बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की निगरानी के लिए एक  विशेष एवं प्रभावी नियामक एजेंसी की स्थापना करना, आमजन के परिवहन हेतु यात्री बसों की लाइन स्थापित करना तथा उनका रखरखाव करना तथा परिवहन के बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए सहायता प्रणाली विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। सीएस राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वच्छ गतिशील परिवर्तन नीति की उच्चाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...