नई दिल्ली। एनआईए ने विभिन्न खातों और करोड़ों रुपये की नकदी सहित करीब 400 संपत्तियां 2019 से अब तक यानी पिछले पांच साल में कुर्क की हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में अधिकतर आतंकवादियों, नक्सलियों, अलगाववादियों और उनके समर्थकों की है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त और कुर्क की गई 403 संपत्तियों में से सबसे अधिक 206 संपत्तियों को संघीय जांच एजेंसी की रांची शाखा ने कुर्क किया है। उन्होंने बताया कि संपत्तियों में मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में पंजीकृत कई बैंक खाते और नक्सलियों और उनके सहयोगियों से संबंधित बड़ी मात्रा में नकदी शामिल है।
आतंकवादियों और उनके समर्थकों की कुल 100 अन्य संपत्तियां एनआईए की जम्मू शाखा ने कुर्क या जब्त की है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी की चंडीगढ़ शाखा ने अलगाववादियों और उनके समर्थकों की 33 संपत्तियों को कुर्क किया है। यह प्रतिबंधित खालिस्तानी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की जब्त की गई दो संपत्तियों के अलग हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने 2019 से 16 मई, 2024 के बीच इन संपत्तियों को कुर्क या जब्त किया है और इससे आतंकवादी व नक्सली संगठनों के नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को खत्म करने में मदद मिली है।
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संपत्तियों को भी एनआईए ने कुर्क या जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की नई दिल्ली शाखा ने 22, कोच्चि शाखा ने 27 , मुंबई शाखा ने पांच, हैदराबाद शाखा ने चार, चेन्नई शाखा ने तीन और लखनऊ शाखा ने एक संपत्ति कुर्क की है।
एनआईए की ताबड़तोड कार्रवाइयों से टूटी आतंकवादियों की कमर, एजेंसी ने पांच सालों में 400 संपत्तियां कुर्क कीं
Latest Articles
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं
देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सेवाओं के विस्तार को जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जायेगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न...
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य...
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...
उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...
राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी व...
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

















