22.8 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

केजरीवाल के निजी सचिव पर FIR दर्ज, तीन दिन बाद खुलकर बोलीं आप सांसद, पुलिस ने दर्ज किए बयान

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास में अपने साथ हुई बदसलूकी के तीसरे दिन चुप्पी तोड़ी है। मालीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पुलिस को उन्होंने अपना बयान दे दिया है। साथ में उचित कार्रवाई की उम्मीद भी जताई है। हालांकि, उन्होंने सोमवार मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र नहीं किया है। साथ में मामले में राजनीति न करने की नसीहत भाजपा को दी। इस मामले में पुलिस ने भी जानकारी दी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (अपमान करने के इरादे से शब्द संकेत या कृत्य), 323 (हमला) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
उधर, सोमवार मुख्यमंत्री आवास पर हुए घटनाक्रम के बाद से आप ने मामले को शांत करने की पूरी कोशिश की थी। बड़े सियासी नुकसान से बचने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। घटना के दूसरे दिन मंगलवार सांसद संजय सिंह खुद मीडिया के सामने आए और बताया कि बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर दुर्व्यहार किया है। मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। इससे एकबारगी लगा कि मामला शांत हो गया है और आप डैमेज कंट्रोल कर लेगी। बावजूद इसके स्वाति मालीवाल की नाराजगी दूर नहीं हुई और संजय सिंह बुधवार एक बार फिर उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे। लंबी बातचीत भी बेतनीजा रही।
मुलाकात के बाद मीडिया में कोई बयान दिए बगैर वह वापस लौट गए। दूसरी तरफ बुधवार देर रात लखनऊ के दौरे पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ बिभव कुमार भी दिखाई दिए। भाजपा इसको लेकर गुरुवार सुबह से हमलावर रही। शाम होते-होते स्वाति ने खुद ही बता दिया कि वह मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रही हैं। करीब साढ़े चार घंटे तक पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की। 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर विभव कुमार ने मारपीट व बदसलूकी की थी, जिसके बाद स्वाति ने सीएम आवास से ही पीसीआर कॉल पुलिस को खबर दी थी। बाद में वह पुलिस थाने भी पहुंची थीं, लेकिन वह बिना शिकायत दिए ही वहां से निकल गईं। दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल स्वाति मालीवाल के घर पहुंचा। उन्होंने मालीवाल के सहायक को एक पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि हाल ही में मालीवाल से मुख्यमंत्री आवास पर हुई निंदनीय घटना के बारे में जानकर महिला मोर्चा अत्यंत चिंतित और व्यथित है। हमारी राजनीतिक विचारधारा भले ही अलग है, लेकिन महिला के रूप में हम सब आपके साथ हैं। आप महिला अधिकारों के लिए हमेशा से सजग रही हैं। जब मुख्यमंत्री आवास जैसे सुरक्षित स्थान पर आपके साथ दुर्व्यवहार हो सकता है तो एक दिल्ली की सामान्य महिला की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी, यह सोचकर ही डर लगता है। एक महिला सांसद के साथ इस प्रकार का अभद्र व्यवहार न केवल आपके प्रति अन्याय है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। इस असंवेदनशील और शर्मनाक कृत्य ने हमें झकझोर कर रख दिया है। भाजपा महिला मोर्चा आपके साथ खड़ा है। इस कठिन समय में आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। मालीवाल घटना की पूरी सूचना पुलिस की अवश्य दें, ताकि दोषी पर सख्त कार्रवाई हो सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

0
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...

भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...

SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...