16.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

कांग्रेस ने देश को घोटालों के अलावा कुछ नहीं दियाः महाराज

-भिवानी की चुनावी रैली में बोले महाराज देश के लिए जरुरी है मोदी का शक्तिशाली नेतृत्व

देहरादून/सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 साल की कड़ी मेहनत ने एक सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रखी है, जिस पर आने वाले वर्षों में विकास की ऊंची इमारत खड़ी होगी। आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, ग्रामोदय से भारत उदय, सेतु भारतम् योजना, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सद्भाव और आर्थिक समानता जैसी कई ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जो सुराज और सुरक्षा के साथ साथ देश के विकास में मिल का पत्थर साबित हो रही हैं। जबकि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में देश को भ्रष्टाचार, घोटाले, अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, असमानता के अलावा कुछ नहीं दिया।
उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने मंगलवार को हरियाणा के भिवानी में बिट्स कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और भौतिक रूप से लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 81.35 करोड़ लोगों को जहां एक ओर मोदी सरकार द्वारा हर महीने 5 किलो मुक्त राशन दिया जा रहा है। वहीं उज्ज्वला योजना से देश की 10.35 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर तक पहुंचाने के बाद अब संकल्प लिया है कि पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस भी घर-घर पहुंचाएंगे।
श्री महाराज ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर और दिशाहीन नेतृत्व के कारण जहां देश को हर मोर्चे पर असफलता मिली और विकास के मामले में भी हम दशकों पीछे खड़े रहे। वहीं मोदी सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के और जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को समाप्त कर विश्व को एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया। मोदी की नीतियों के कारण आज विश्व मंच पर भारत की ताकत में कई गुना वृद्धि हुई है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वहां भारत की ओर आंख उठा कर देख सके।
उन्होंने कहा कि अपने वैश्विक कद और नेतृत्व के कारण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ-साथ दुनिया भर के प्रभावशाली हस्तियों से प्रशंसा प्राप्त की है। टेक दिग्गज एलोन मस्क से लेकर प्रसिद्ध निवेशक रे डेलियो और साथ ही उल्लेखनीय अमेरिकी सीनेटरों तक ने पीएम मोदी की व्यापक प्रशंसा की है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है। इसे मोदी ने कर दिखाया है। स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है। अब कोई बिचैलियां बीच में उनका पैसा नहीं ले पा रहा है। जन सभा के दौरान अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...