नई दिल्ली। देश में चल रहे लोकतंत्र के महापर्व में एक बार फिर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया। इसके साथ ही आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जहां 25 मई को यानी शनिवार को वोट डाल जाएंगे।
इनमें दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, झारखंड की चार और ओडिशा की छह सीटें शामिल है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए भी इसी चरण में मतदान होगा। इस सीट पर वैसे तो तीसरे चरण में ही चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते इसे छठे चरण के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।
सात चरणों के लोकसभा चुनाव में छठे चरण में जिन चर्चित और दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राव इंद्रजीत और कृष्ण पाल गुर्जर, मेनका गांधी, अभिनेता राज बब्बर, मनोज तिवारी और दिनेश कुमार यादव निरहुआ आदि शामिल है। छठे चरण में लोकसभा की जिन 58 सीटों पर मतदान होगा, 2019 में उनमें से 40 सीटों पर भाजपा और एनडीए ने जीत दर्ज की थी। इनमें दिल्ली की सभी सात व हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से छठा चरण सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। हालांकि इस बार दोनों ही राज्यों में स्थितियां थोड़ी बदली हुई है।
दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, 2019 में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी उनसे अलग हो गई है। राज्य की कमान भी अब मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी के हाथ में है।गौरतलब है कि लोकसभा के अब तक हो चुके पांच चरणों के चुनाव में औसतन 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे कम 62.2 प्रतिशत मतदान पांचवें चरण में हुआ है, वहीं सबसे अधिक 69.16 प्रतिशत मतदान चौथे चरण में हुआ है। जबकि पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत व तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा के है, जबकि सबसे कम 20 प्रत्याशी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग -राजौरी लोकसभा सीट से मैदान में है। वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी, बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी, दिल्ली की सात सीटों पर 162, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए 79, झारखंड की चार सीटों के लिए 93 और ओडिशा की छह सीटों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में है। हालांकि इन 58 सीटों पर कुल 1978 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें से सिर्फ नौ सौ लोगों के ही नामांकन वैध पाए गए थे। बाद में इनमें से भी नाम वापस लेने के बाद अब कुल 889 प्रत्याशी ही मैदान में रहे गए है।
छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, आठ राज्यों की 58 सीटों के लिए 25 मई को होगा मतदान
Latest Articles
मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव...
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने सफर ढाई घंटे में तय किया
देेहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्लीदृदेहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया।...
एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा फोकस
देहरादून। देहरादून शहर के सुनियोजित विकास, पर्यावरण संतुलन और आधुनिक सुविधाओं को नई रफ्तार देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 113वीं...
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएम ने की...
देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ...
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति शतप्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर...

















