26.1 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

पूर्व पीएम देवेगौड़ा की अपने पोते प्रज्ज्वल को चेतावनी, भारत लौटकर जांच का सामना करने को कहा

बंगलूरू: कर्नाटक की राजनीति में प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले के बाद हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपी प्रज्ज्वल विदेश में हैं। अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने उन्हें चेतावनी दी है कि भारत लौटकर जांच का सामना करें। बता दें कि एचडी देवगौड़ा प्रज्ज्वल रेवन्ना के दादा हैं।
देवेगौड़ा ने यह दावा भी किया है कि पूछताछ के दौरान उनके परिवार द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रज्जवल रेवन्ना को कई महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहिए। बता दें कि 27 अप्रैल को हासन सांसद विदेश चले गए थे। देवेगौड़ा ने कहा कि अगर प्रज्ज्वल दोषी पाए गए तो सख्त से सख्त सजा दी जाए।
एचडी देवेगौड़ा ने कहा ‘इस समय मैं केवल एक ही काम कर सकता हूं। मैं प्रज्ज्वल को कड़ी चेतावनी दे सकता हूं। मैं उन्हें वापस लौटने और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कह सकता हूं। प्रज्ज्वल को खुद को कानूनी के आगे आत्मसमर्पण करना चाहिए।’ पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कोई अनुरोध नहीं बल्कि चेतावनी है। देवेगौड़ा ने कहा ‘अगर प्रज्ज्वल ने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें मेरे पूरे परिवार को क्रोध झेलना पड़ेगा। अगर उनके दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी सम्मान है, तो उन्हें जल्द से जल्द वापस लौटना होगा।’ पूर्व पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि पीड़ितों को न्याय मिलना आवश्यक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...