नई दिल्ली: दोहा से आयरलैंड जा रही कतर एयरवेज की एक उड़ान में टर्बुलेंस के कारण बारह लोग घायल हो गए। डबलिन एयरपोर्ट ने रविवार को मामले पर बयान जारी कर कहा कि विमान को सुरक्षित रूप से निर्धारित समय पर उतार लिया गया है। एयरपोर्ट के बयान के अनुसार फ्लाइट QR017, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, डबलिन समयानुसार दोपहर 1 बजे से कुछ देर पहले एयरपोर्ट पर उतरी।
डबलिन एयरपोर्ट ने बयान में बताया, ‘तुर्की के ऊपर उड़ान भरते समय विमान में टर्बुलेंस आने के बाद 12 लोगों के घायल होने की सूचना दी गई थी, इसमें 6 यात्री और 6 विमान क्रू के सदस्य शामिल थे। इसके बाद विमान के लैंडिंग पर उसे तत्काल एयरपोर्ट पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव दल के साथ एमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।’
आयरिश ब्रॉडकास्टर आरटीई ने डबलिन हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्रियों का हवाला देते हुए कहा कि टर्बुलेंस तब आया जब यात्रियों को भोजन और ड्रिंक्स सर्व किया जा रहा था और यह 20 सेकंड से भी कम समय तक चला। इससे पहले लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी, जब अत्याधिक टर्बुलेंस के कारण विमान को बैंकॉक में उतरना पड़ा था। घटना में 73 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 अन्य को गंभीर स्थिति में भर्ती कराना पड़ा था।
कतर एयरवेज का विमान टर्बुलेंस का शिकार; 12 यात्री घायल, दोहा से आयरलैंड जा रहा था प्लेन
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















