20.8 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर; तीन जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अब तक सात नक्सली मारे गए। जवानों ने हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि छह जून की रात से जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के सीमावर्ती इलाके में पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। अभियान के दौरान सात जून को दिन भर गोबेल क्षेत्र के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ हुई।
संयुक्त अंतर्जिला नक्सल अभियान में पांच वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं। सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना भी है। नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान घायल भी घायल हुए हैं। एख घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की...

0
देहरादून। लोक भवन देहरादून में ओडिशा के एक मीडिया डेलीगेशन ने उत्तराखंड के गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) से बातचीत की। यह डेलीगेशन...

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान...

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम

0
देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट...