27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

कंगना थप्पड़ कांड में कुलविंदर कौर पर कसा शिकंजा, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: फिल्म स्टार और हिमाचल के मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत पर हमला करने वाली सीआईएसएफ महिला कर्मी पर तेजी से एक्शन लेते हुए उस पर पुलिस ने धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों जमानती धाराएं हैं और अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं इससे पहले सीआईएसएफ ने आरोपी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए थे।
कंगना रनौत को चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। घटना वीरवार को हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान घटी। आरोपी महिला किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी से नाराज थी। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद कंगना दिल्ली में भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। उन्हें चंडीगढ़ हवाईअड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके-707 से रवाना होना था। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच करा रही थीं। उनके साथ उनके स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।
इसी दौरान वहां उपस्थित सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप भाजपा से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी पर भी कुलविंदर ने सवाल पूछा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ मार दिया।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंगना को समझाया। कंगना ने सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कंगना फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गईं।
उधर, घटना के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ एक हादसा हुआ। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है। उसने साइड से आकर मुझे थप्पड़ मारा। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’
कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर कौर का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह कंगना को संबोधित करते हुए यह कहती नजर आ रही हैं कि ‘उसने कहा था कि 100-100 रुपये की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं, ये बैठेगी वहां पर, मेरी मां बैठी थी वहां, जब उसने यह बयान दिया था।’
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इस घटना को गंभीर मामला बताते हुए आरोपी सुरक्षाकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आयोग ने इस मामले को सीआईएसएफ के साथ उठाया है। उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...