39.4 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

देशभर में 41 हवाई अड्डों और कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षाकर्मियों को किया गया अलर्ट

नई दिल्ली। देश के 41 हवाईअड्डों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद उनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे मिला, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया गया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ईमेल भेजने वाले ने कहा कि हवाई अड्डे पर बम लगाए गए हैं, और वे कभी भी फट सकते हैं। आप सभी मर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इन फर्जी धमकी भरे ईमेल के पीछे केएनआर नामक एक आनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल जारी किए थे।
सूत्रों ने कहा कि सभी हवाईअड्डों ने इस खतरे को अफवाह बताया और यात्रियों की गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखा गया। नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद वहां गहन सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे मेल के मद्देनजर हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) को नागपुर हवाई अड्डे पर बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसकी सूचना दोपहर करीब दो बजे नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गयी। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में जसलोक हॉस्पिटल, रहेजा हॉस्पिटल, सेवन हिल हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल समेत 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क का उपयोग करके भेजे गए हैं। प्रेषक की पहचान और धमकी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...