24.1 C
Dehradun
Sunday, June 1, 2025

भारी वर्षा से देश के कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात

नई दिल्ली। लगातार हो रही वर्षा से देश के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिर जाने में दो भाइयों की मौत हो गई।
हरियाणा में शनिवार रात से शुरू वर्षा रविवार सुबह तक जारी रही। उत्तराखंड में एक सप्ताह से भारी वर्षा होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है, जिससे संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। रविवार के लिए मौसम विभाग ने नौ जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी, जिसे देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रही। गढ़वाल मंडल में पिछले छह दिन से हो रही भारी वर्षा रविवार को थम गई, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई।
गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हुआ है, जिससे जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन सुचारु रहा। मंडल में 30 के करीब संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। शासन ने सोमवार से चारधाम यात्रा सुचारु करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। कुमाऊं मंडल में भी भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर गुंजी पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। बीआरओ पुल को बचाने के प्रयास में जुटा है।
काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे दो जगह मलबा आने से बंद है। लगातार वर्षा होने से इन्हें खोलने में भी दिक्कत आ रही है। नैनीताल झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बदरीनाथ राजमार्ग जोशीमठ के पास सुबह करीब चार बजे से बंद है, इस कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए ढाई हजार तीर्थयात्री धाम व पड़ावों पर फंसे हुए हैं। अब प्रदेश में लगभग 190 मार्ग बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारी वर्षा के बाद रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कांगड़ा व चंबा में नदी-नालों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में आंधी चलने व भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। हरियाणा के 10 जिलों में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।
बिहार में गरज-तड़क के साथ वर्षा जारी है। सोमवार को भी कहीं छिटपुट तो कहीं भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें कैमूर जिले में पांच, सासाराम में दो और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लगातार वर्षा से नदियां उफनाने लगी हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के करीब 60 लोग गंडक में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण पूरी रात दियारा में फंसे रहे।
रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक 40 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। शेष 20 मजदूर सुरक्षित जगह पर हैं। सोमवार को उन्हें वापस लाया जाएगा। मोतिहारी में बागमती और लालबकेया नदी उफना रही है। कोसी में जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। किशनगंज से गुजरने वाली महानंदा और कनकई नदियां खतरे के निशान के करीब से गुजर रही हैं। कटिहार में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

कोरोना फिर हो रहा खतरनाक, देश में एक्टिव केस 3000 पार

0
नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में संख्या 3,395 हो...

आठ राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी; पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले के संदिग्धों...

0
नई दिल्ली: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को देश के आठ राज्यों में 15 ठिकानों पर छापे...

सीडीएस चौहान बोले-भारत ने आतंक के खिलाफ नई लाल रेखा खींची

0
नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर...

उत्तराखंड में लागू होंगे सीडीएससीओ के दिशा-निर्देश

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में दवाओं के वैज्ञानिक, सुरक्षित और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जिम्मेदार निस्तारण के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।...

अहिल्याबाई होल्कर ने धर्मस्थलों का पुनर्निर्माण कर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करने...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर...