जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार अब कास्तीगढ़ इलाके में सुरक्षाबल और आतंकी आमने-सामने हैं। देर रात दो बजे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सेना ने संदिग्ध गतिविधियां देखी। तुरंत तलाशी के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा खोज दलों पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मियों की हत्या के बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।डोडा जिला करीब 15 साल पहले सामूहिक रूप से विशेष समुदाय के लोगों को बंधक बनाकर कई नरसंहार और कान व नाक काटने जैसी नृशंस आतंकी वारदातों का गवाह रहा है। इस जिले में पिछले दो माह में पांच से अधिक आतंकी वारदातें हो चुकी हैं। संदिग्धों के देखे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। दशकों पुराने आतंकवाद का सफाया करने के बाद 2005 से 2021 के बीच अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे जम्मू क्षेत्र में पिछले एक महीने में आतंकी हमलों में तेजी देखी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर मुठभेड़ शुरू, कास्तीगढ़ इलाके में आमना-सामना; सेना के दो जवान घायल
Latest Articles
गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एल.पी.एम.एस) का शुभारंभ करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार,...
ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का किया फैसला
नई दिल्ली। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने जुलाई महीने में तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। संगठन की वर्चुअल बैठक...
भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर और इंडोनेशिया के...
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल
चमोली। वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज
देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में...

















