29.2 C
Dehradun
Monday, June 1, 2026


spot_img

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम से पीएम मोदी ने फोन पर की बात

पेरिस/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम से फोन पर बातचीत की। मोदी ने टीम को मिली जीत पर बधाई दी और टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश से खास अपील भी की। श्रीजेश का यह आखिरी मैच था और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया है।
प्रधानंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत से बात करते हुए कहा, सरपंच साहब… मैं भी पढ़ कर आया हूं सरपंच साहब बोलने का। आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश का नाम रोशन किया है आप लोगों ने। आपको याद होगा कि मैंने टोक्यो में आप लोगों से कहा था कि आपने पराजय की श्रृंखला को तोड़ा है। अब आपके नेतृत्व में और टीम के प्रयासों ने हमने प्रगति की है और मुझे पूरा विश्वास है कि हॉकी में जो हमारा स्वर्णिम काल था वो आप लोग दोबारा वापस लेकर आएंगे।

प्रधानमंत्री ने हरमनप्रीत से पूछा, श्रीजेश हैं क्या वहां? इस पर श्रीजेश ने कहा कि जी, ‘मैं लाइन पर हूं।’ पीएम मोदी ने श्रीजेश से पूछा, कैसे हो भइया, बधाई हो आपको। आपने अंत में रिटायरमेंट भी घोषित कर दिया, लेकिन आपको नई टीम तैयार करनी होगी। मैं एक बात आज जरूर कहना चाहूंगा कि ब्रिटेन के खिलाफ 10 खिलाड़ियों के साथ आप लोगों का मैच, मुझे लगता है कि हॉकी समझने वाला हर व्यक्ति इसको हमेशा याद रखेगा। इसे एक उदाहरण के रूप में माना जाएगा। जब भी इसकी चर्चा होगी तो आपके क्वार्टर फाइनल मैच का जिक्र जरूर आएगा। काफी अच्छी टीम भावना दिखाई दी। हारने के बाद आत्मविश्वास कम हो जाता है, लेकिन आप लोगों 24 घंटे में फिर से रिकवर करके निकल पड़े। देश को बड़ा गर्व हो रहा है, मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई।
पीएम मोदी ने श्रीजेश से पूछा, ‘सब की तबियत तो ठीक है ना? कोई चोटिल तो नहीं है?’ इस पर श्रीजेश ने कहा, ‘सर सभी लोग आपको सुन रहे हैं, सब काफी खुश हैं और सभी को आपके फोन का इंतजार था।’ इस पर मोदी ने कहा, ‘सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई देना।’ इस पर टीम के सभी सदस्यों ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और भारत माता की जय के नारे लगाए। पीएम मोदी ने अंत में कहा, सरपंच साहब फिर से बहुत-बहुत बधाई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा कि नवाचार से रक्षा क्षेत्र...

0
नई दिल्ली। नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा है कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं के विकास में तेज़ी...

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब, खेल मंत्री ने...

0
नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोडी...

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, स्थानीय समस्याओं के समाधान...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कार्यो में असाधारण योगदान करने के लिए आज अनेक नागरिकों की सराहना की और उनके प्रेरणादायक कार्यों...

 133 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल

0
मसूरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी परेड ग्राउंड में भव्य दीक्षांत परेड, राष्ट्रीय व बल के ध्वज के समक्ष भारत के संविधान एवं...

चंपावत में उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालु, देवदूत बनी एसडीआरएफ

0
चंपावत। ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।...