28.5 C
Dehradun
Monday, June 22, 2026


spot_img

भारत-बांग्लादेश सीमाः पशु तस्करों का बीएसएफ महिला जवान पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पशु तस्करों ने बीएसएफ की महिला जवान पर हमला कर पशु तस्करी करने की कोशिश की। बीएसएफ की बहादुर जवान ने हमले का जवाब देते हुए पशु-तस्करी को नाकाम कर दिया और तस्करों को खदेड़ दिया। बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मीटिंग की और बांग्लादेशी तस्करों द्वारा बिना उकसावे के किए गए जानलेवा हमले की घटना पर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता डीआईजी ए.के. आर्य के मुताबिक बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के सजग जवानों ने पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी को नाकाम कर एक गाय और आठ भैंसे तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। तस्करों के महिला जवान पर जानलेवा घातक हमला कर तस्करी की योजना को महिला जवान ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर कर सभी तस्करों को वापस खदेड़ दिया। यह घटना मालदा में तैनात बीएसएफ की एडहॉक बटालियन एसबी-2 की सीमा चौकी केदारीपाड़ा की है, जहां महिला जवान ने बहादुरी से तस्करों का मुकाबला करते हुए उन्हें बांग्लादेश दिया।
जानकारी के अनुसार घटना में सात अगस्त को बीएसएफ के खुफिया विभाग की मवेशियों की तस्करी की सूचना के बाद सीमा चौकी केदारीपाड़ा में ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों को सतर्क कर दिया गया था। ड्यूटी के दौरान महिला जवान ने 6 से 7 तस्करों हलचल देखी जो हाथों में तेजधार वाले हथियार और छह मवेशियों के साथ सीमा रेखा की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे।
महिला जवान ने तुरंत साथी जवान और गश्ती दल को सूचित किया। तस्करों को चेतावनी देते हुए रुकने को कहा। तस्करों ने तलवार लहराते हुए महिला जवान को घेरने की कोशिश की। अपनी जान को खतरा देख महिला जवान ने आत्मरक्षा में तस्करों की तरफ फायर कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, फायर की आवाज सुनते ही तस्कर अंधेरे और ऊबड़-खाबड़ जमीन का फायदा उठाकर भाग गए। तब तक गश्ती दल पहुंच गया और निगरानी ने इलाके की गहन तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप 6 मध्यम आकार की भैंसें बरामद की गईं।
आर्य ने बताया कि यह कोई अकेली हमले की घटना नहीं है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में क्षेत्रीय मुख्यालय कृष्णानगर की सीमा चौकी सुन्दर व रनघाट तथा मालदा जिले में क्षेत्रीय मुख्यालय मालदा की सीमा चौकीयों गोपालनगर, सासनी व राजनगर व एचसी पुर में भी जवानों पर मवेशी तस्करों व अवैध घुसपैठियों द्वारा ऐसे घातक हमले हुए है, जहां जवानों ने आत्मरक्षा में मवेशी तस्करों व अवैध घुसपैठियों पर स्टन ग्रेनेड, पीएजी और अन्य हथियारों से फायरिंग की और तस्करी व अवैध घुसपैठ की घटनाओं को विफल कर 150 फेंसेडिल और तीन पशु जब्त किए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी...

भारत अपनी समुद्री क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के दौर में किसी भी देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति उसके समुद्री सामर्थ्य...

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न

0
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों...

योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतनाः...

0
नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को लोकभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में...

स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है योगः सुबोध उनियाल

0
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय हॉल में आयोजित योग शिविर में...