23.4 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले छह वर्षों में सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

इस महीने अंतरराष्ट्रीय तेल मानक में लगभग 19 प्रतिशत की कमी आई है, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे बड़ा मासिक नुकसान है1 तब कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों में भारी गिरावट आई थी। अमरीकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमतों में इस महीने लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अप्रैल 2025 के बाद से इसका सबसे खराब प्रदर्शन है।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के, ईरान के साथ शांति समझौते पर अंतिम निर्णय लेने के लिए व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठक करने की घोषणा के बाद कीमतों में गिरावट आई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट एक दशमलव सात-तीन प्रतिशत गिरकर 87 डॉलर 36 सेंट प्रति बैरल पर बंद हुआ। जबकि ब्रेंट एक दशमलव सात-सात प्रतिशत गिरकर 92 डॉलर पांच सेंट प्रति बैरल पर स्थिर हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...