कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर विरोध तेज हो चला है। लगातार सड़कों पर प्रदर्शन करके लोग छात्रा को न्याय देने की मांग कर रहे हैं। सिलीगुड़ी के फुलेश्वरी में महिलाओं ने मशाल मार्च निकाला। वहीं पश्चिम मेदिनीपुर में भी जूनियर डॉक्टर को न्याय देने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल मार्च निकाला।
वहीं दक्षिण 24 परगना के भंगोर में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक और चेयरमैन पीरजादा मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि दोषी को जल्द से जल्द सजा मिले। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार है और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। हम स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हैं।
अगर राज्य सरकार सीबीआई के साथ सहयोग करती है तो जल्द ही न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कर्तव्य नहीं निभा रही है। हम सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि उनके परिवार को न्याय मिले। पूरा बंगाल आरजी कर कॉलेज मामले में न्याय चाहता है।
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सभागार में ट्रेनी डॉक्टर का शव पाया गया था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। मामले में लगातार आठ दिन से सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से पूछताछ कर रही है।
जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, मशाल मार्च निकाला
Latest Articles
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल...
ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के...
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री...
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष अभियान चलाने के सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय...
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

















