29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

तमिलनाडु में घटे 74 लाख से अधिक मतदाता, ड्राफ्ट सूची के बाद 23 लाख बढ़े

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण ( एसआइआर ) पर कांग्रेस, तृणमूल सहित दूसरे विपक्षी दलों के विरोध को दरकिनार कर चुनाव आयोग ने सोमवार को तमिलनाडु की भी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस दौरान राज्य में मतदाताओं की संख्या 74.07 लाख से अधिक घट गई है।
एसआइआर शुरू होने से पहले राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या जहां 6.41 करोड़ थी, वहीं एसआइआर के बाद जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 5.67 करोड़ रह गई है। हालांकि ड्राफ्ट सूची के बाद मतदाता की संख्या में 23.30 लाख की बढ़ोतरी हुई है। ड्राफ्ट सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 5.43 करोड़ थी।
चुनाव आयोग ने इसके साथ ही बिहार के बाद 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किए गए एसआइआर में से अब तक दस राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।
वहीं बंगाल की भी अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी हो जाएगी जबकि उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल को जारी होगी।
अब तक जिन दस राज्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई है, उनमें संख्या के हिसाब से सबसे अधिक 74 लाख से अधिक मतदाता तमिलनाडु में ही कम हुई है।
जबकि गुजरात में 68 लाख, मध्य प्रदेश में 34 लाख, राजस्थान में 31 लाख, छत्तीसगढ़ में 24.99 लाख व केरल में 8.97 लाख मतदाता कम हुए है। आयोग के मुताबिक मतदाताओं की संख्या में यह कमी राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थिति होने के चलते हुई है।
तमिलनाडु में 27.53 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए
आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु में ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद दावे-आपत्तियों की अवधि के दौरान करीब 27.53 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए है, जबकि करीब 4.23 लाख मतदाताओं के नाम उससे हटाए भी गए।
आयोग के मुताबिक, यदि जारी की गई अंतिम सूची में किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया है, तो मतदाता अपने नाम को जुड़वाने के लिए नामांकन दाखिल होने की अंतिम तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते है। आयोग ने इस दौरान यह भी साफ किया है कि अप्रैल के पहले हफ्ते से ही बाकी बचे राज्यों में भी एसआइआर का काम शुरु कर दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...