नई दिल्ली। अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले कंगना रणौत सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री को हाल ही में सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का निर्देशन कंगना ने ही किया है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
सोमवार (26 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें कंगना रणौत को धमकी देते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अभिनेत्री ने पुलिस से मदद मांगी है। वीडियो में शख्स को हिंसा की बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के अंत में एक शख्स कहता है, “जब हम सिर कटवा सकते हैं तो काट भी सकते हैं।”इस वीडियो के सामने आने के बाद कंगना के फैंस काफी चिंतित नजर आए। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “गृह मंत्रालय इस पर सख्त कार्रवाई करे।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।” वहीं, एक और यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “उम्मीद करता हूं कि इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।” इमरजेंसी की बात करें तो फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कंगना रणौत की मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी पुलिस से मदद
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















