भुवनेश्वर:ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस रैंक में एक बड़ा फेरबदल किया है। एक अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 55 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं।
अधिसूचना के मुताबिक, 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए.के. रे को महानिदेशक (जेल और सुधार सेवाएं) नियुक्ति किया गया। जबकि 1993 बैच के विनयतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बनाया गया। वहीं, आर.पी. कोचे को खुफिया का नया निदेशक बनाया गया है। जबकि अरुण बोथरा को अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे और तटीय सुरक्षा) और सौम्येंद्र कुमार प्रियदर्शी को नए महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के रूप में नियुक्त किया गया। भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त संजीव पांडा को अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) और बीजू पटनायक को राज्य पुलिस अकादमी का निदेशक बनाया गया। सुशील देव देत्ता सिंह को भवनेश्वर-कटक का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजय कुमार कौशल को नए आईजी (विजिलेंस संगठन) के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि दीपक कुमार आईजी (अग्निशमन सेवा और होम गार्ड्स) और जे.एन.पंकज को आईजी (ऑपरेशन) बनाया गया। एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने पिनाक मिश्रा को भुवनेश्वर का नया डीसीपी नियुक्त किया है। वह प्रतीक सिंह की जगह लेंगे। जगमोहन मेना को कटक का डीसीपी बनाया गया है। मेना अभी गंजाम के एसपी थे। वहीं लोगनायगी दिव्या को विजिलेंस का एसपी नियुक्त किया गया है।
ओडिशा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
Latest Articles
वन संसाधन प्रबंधन उच्चाधिकार समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गयी...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक हुयी। बैठक...
सीएम ने दिए पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने...
रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत
नई दिल्ली। रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की...
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो समझौता किया जा रहा है, वह (पूर्व राष्ट्रपति) बराक...
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर जल्द, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते जाएगा वाशिंगटन
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वाशिंगटन पहुंच रहा है।...

















