29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

एनआरआई विवाह के मामलों को सुलझाने के लिए विशेष सेल, एक साल में मिलीं 400 से अधिक शिकायतें

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च 2022 के बीच महिलाओं से जुड़ी 109 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि अप्रैल से दिसंबर के बीच 372 शिकायतें मिली हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और विदेश, दोनों जगहों पर महिलाओं से एनआरआई विवाह से संबंधित मामलों को संभालने वाले एनआरआई सेल के पास कई गंभीर मुद्दे देखे गए हैं, जिनमें ससुराल वालों की तरफ से पासपोर्ट जब्त करना और पति के लापता होने या अज्ञात ठिकाने के कारण महिलाएं विदेश में अपने पति से मिलने में असमर्थ होना शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरआई विवाहों की जटिलता में अक्सर कानूनी और वित्तीय सहायता, बच्चों के संरक्षण के मुद्दे और लापता जीवनसाथी के स्थान समेत महत्वपूर्ण चुनौतियां शामिल होती हैं। इन मामलों को सुलझाने के लिए सरकारी विभागों के बीच सहयोग का आग्रह किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरआई सेल को 2022 में महिलाओं से कुल 481 शिकायतें मिलीं है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुद्दों को हल करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालयों के साथ समन्वय किया है। 2022 में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनआरआई से जुड़े वैवाहिक विवादों के समाधान में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगभग 3,500 पत्र जारी किए हैं।
एनआरआई विवाहों में हिंसा या विवादों का सामना करने वाली महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए रिपोर्ट में मौजूदा महिला एवं बाल विकास योजनाओं के आधार पर विदेशों में भारतीय राजनयिक मिशनों में वन स्टॉप सेंटर और हेल्पलाइन स्थापित करने की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...