कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ की लागत से कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे का पुनः निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अध्यक्ष खण्डूडी ने बताया की गढ़वाल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार शहर को पुराने समय से ही पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थानों में गिना जाता रहा है आज भी चार धाम यात्रा सहित पूरे गढ़वाल क्षेत्र के लोगों का कोटद्वार मुख्य पडा़व माना जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मार्च माह में उनके द्वारा रोडवेज बस अड्डे का भूमि पूजन कर उद्घाटन कर दिया गया था , वर्षा ऋतु में काम में कुछ देरी हुई, लेकिन अब काम तेज गति से आगे बढ़ेगा साथ ही अगले 16 माह के अंदर हमारा बस अड्डा पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा। विस अध्यक्ष ने बताया नया बस अड्डा सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगा जिसमें आने वाले यात्रियों के लिए सभी आधुनिक व्यवस्थाओं से बस अड्डा सुसज्जित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सहायक महाप्रबंधक रोडवेज को कार्य में तेजी लाने व गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश भी दिये, इसके साथ ही अध्यक्ष खण्डूडी ने रोडवेज बस अड्डे के समीप सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया और उन्हें साफ, स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को आदेशित भी किया। इस अवसर पर एजीएम राकेश कुमार, नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया, कर्मचारी रोडवेज विभाग, सुधीर खंतवाल, जयदीप नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे के पुनः निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















