29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे के पुनः निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ की लागत से कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे का पुनः निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अध्यक्ष खण्डूडी ने बताया की गढ़वाल का  प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार शहर  को पुराने समय से ही पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थानों में गिना जाता रहा है आज भी चार धाम यात्रा सहित  पूरे गढ़वाल क्षेत्र के लोगों का कोटद्वार मुख्य पडा़व  माना जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मार्च माह में उनके द्वारा रोडवेज बस अड्डे का भूमि पूजन कर उद्घाटन कर दिया गया था , वर्षा ऋतु में काम में कुछ देरी हुई, लेकिन अब काम तेज गति से आगे  बढ़ेगा साथ ही अगले  16 माह के अंदर हमारा बस अड्डा पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा। विस अध्यक्ष ने बताया नया बस अड्डा सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगा जिसमें आने वाले यात्रियों के लिए  सभी आधुनिक व्यवस्थाओं से बस अड्डा सुसज्जित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सहायक महाप्रबंधक रोडवेज को कार्य में तेजी लाने व गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश  भी दिये, इसके साथ ही अध्यक्ष खण्डूडी ने रोडवेज बस अड्डे के समीप सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया और उन्हें साफ, स्वच्छ  रखने के  लिए नगर निगम के अधिकारियों को आदेशित भी किया। इस अवसर पर एजीएम राकेश कुमार, नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया, कर्मचारी रोडवेज विभाग, सुधीर खंतवाल, जयदीप नौटियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...