दिल्ली। रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके के 27 दिन बाद शनिवार शाम एक मॉल में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन स्थित मॉल की घंटेभर की तलाशी के बाद मेट्रो पुलिस ने कॉल को फर्जी (हाक्स) बताया। बम की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के अलावा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घंटेभर अफरा-तफरी और बदहवासी का माहौल बना रहा। सर्च अभियान में मॉल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से सटे यूनिटी-वन मॉल में बम की कॉल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं। बताया जाता है कि शनिवार शाम पांच बजे के आसपास यह काल आई। कॉल करने वाले ने थिएटर के अंदर बम होने की बात कही। इसके बाद स्थानीय पुलिस के अलावा आनन-फानन में मेट्रो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मॉल को खाली कराया। बम निरोधक दस्ते, डाग स्क्वॉयड व अन्य एजेसिंयों ने मॉल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मॉल और आसपास के क्षेत्र की आवाजाही रोक दी गई। घंटेभर की छानबीन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना के बाद मॉल संचालकों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बारीकी से जांच के बाद ही लोगों को मॉल के अंदर जाने दिया गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स को ढूंढ लिया है। बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। मेट्रो पुलिस के डीसीपी राम गोपाल नाइक ने बताया कि मॉल में बम होने की सूचना मिली थी, पूरे मॉल की तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह हॉक्स काल थी। वहीं, उत्तरी बाहरी जिला पुलिस ने स्वरूपनगर, अलीपुर व नरेला थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ व शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने अलीपुर में 332 ग्राम व इब्राहिमपुर में 820 गांजा बरामद के अलावा नरेला में 50 ग्राम हेरोइन पकड़ी। जिला पुलिस के अधिकारी ने बताया कि थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में पुलिस ने इब्राहिमपुर में एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा, उससे 820 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शाहिद हुसैन नाथू पुरा के रूप में हुई।
Latest Articles
ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...
यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...
चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...















