जलगांव। फिल्म अभिनेता गोविंदा को अपना चुनाव प्रचार बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। जलगांव में गोविंदा को कई जनसभाओं में हिस्सा लेना था। मगर खराब स्वास्थ्य की वजह से कार्यक्रम रद करना पड़ा। गोविंदा यहां महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग है। तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को मतगणना होगी। गोविंदा ने पचोरा में रोडशो किया। मगर यहां तबीयत खराब होने पर इसे बीच में ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक गोविंदा को मुक्ताईनगर, बोडवाड़, पचोरा और चोपड़ा में प्रचार करना था। रोडशो के दौरान गोविंदा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने की अपील की।
उन्होंने लोगों से भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति को समर्थन देने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि गोविंदा कांग्रेस से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। मगर बाद में उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा। बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई स्थित गोविंदा के घर में बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, उनके पैर में गोली लग गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाला थी। मुंबई पुलिस इस मामले में गोविंदा के लाइसेंसी रिवॉल्वर को सीज कर चुकी है।
महाराष्ट्र के पालघर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने देश पर शासन किया लेकिन बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया। रक्षा मंत्री ने मुंबई, पालघर और पुणे में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लाल रंग की किताब लेकर घूमते हैं और दावा करते हैं कि यह संविधान है। वे लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और जाति जनगणना के नाम पर मतदाताओं को धोखा देने की कोशिशों में जुटे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि महा अघाड़ी के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। वे महाराष्ट्र का विकास कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी के लिए मुंबई और पूरा महाराष्ट्र एटीएम की तरह है, जहां से वे सिर्फ पैसे निकालना चाहते हैं।
रोड शो के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, चुनाव प्रचार छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















