नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई मंत्री परिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल सेवा के एक्वा लाइन का विस्तार किया जाएगा। सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक यातायात को और सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 17.435 किमी लंबी सेक्टर 51 नोएडा स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक एक्वा लाइन मेट्रो परियोजना के विस्तार के संबंध में मंत्रीमंडल द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें 394 करोड़ रुपये भारत सरकार और 394 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से खर्च किये जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत धनराशि नोएडा और 60 प्रतिशत धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत की जाएगी।
दूसरी तरफ आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कॉरीडोर-1 आरबीएस कालेज मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी कालेज मेट्रो स्टेशन के बीच सिंचाई विभाग की निष्प्रयोज्य भूमि को मेट्रो निर्माण के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाने को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया। कैबिनेट ने यूपी एटीएस, सुरक्षा शाखा और जिलों के लिए 1035 वाहनों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि एटीएस द्वारा कुल 60 वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें 37 निष्प्रयोज्य वाहन जैसे बस, बोलेरो, मोटरसाइकिल आदि शामिल हैं। वहीं 23 नई टीवीएस अपाचे बाइक भी खरीदी जाएंगी। वहीं सुरक्षा शाखा द्वारा वीवीआईपी सुरक्षा के लिए 76 स्कार्पियो एन गाड़ियों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा जिलों में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रकार के 899 वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।
एक्वा मेट्रो लाइन विस्तार पर यूपी कैबिनेट की मुहर, 394 करोड़ केंद्र और 394 करोड़ राज्य करेगा खर्च
Latest Articles
‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...
निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...
आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...
बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...

















