हल्द्वानी। एक करोड की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा। सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है। सिटी फारेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं। इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किया जा रहा है। सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, टेªल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भविष्य में प्रस्तावित कार्य किये जायेेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण
Latest Articles
तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...
नई दिल्ली। तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्व...
वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...
रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं:...
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में...
कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...
















