29.1 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

शादी का न्योता देने सचिन के घर पहुंची सिंधू, मास्टर-ब्लास्टर ने साझा की दूल्हे की तस्वीर

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी महीने वह हैदराबाद के ही रहने वाले वेंकट दत्ता साई के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी 22 दिसंबर को झीलों के शहर यानी उदयपुर में होगी। रविवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता अपने होने वाले पति के साथ भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर पहुंची। दोनों ने अपनी शादी का न्योता दिग्गज खिलाड़ी को दिया।
क्रिकेट के भगवान ने अब सोशल मीडिया पर पीवी सिंधू और उनके होने वाले दूल्हे के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने जीवन की नई शुरुआत के लिए दोनों को बधाई दी। सचिन ने लिखा- बैडमिंटन में स्कोर हमेशा प्यार से शुरू होता है और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी ये सुनिश्चित करती है कि यह प्यारा हमेशा के लिए रहेगा। हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। आप दोनों को जीवन भर की शानदार यादें और खुशी मिले।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल...

0
नैनीताल। लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट...

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का सरगना एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया...

0
देहरादून: अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नवनिर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...