तेल अवीव: सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद इस्राइल की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह पश्चिम एशिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। असद शासन का पतन और दमिश्क में तानाशाही का खत्म होना एक बड़ा मौका है, लेकिन इसेक साथ ही कड़े बड़े खतरे भी हो सकते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि वह इस्राइल की तरफ से सीरिया के उन द्रूज, कुर्द, ईसाई और मुस्लिम समुदायों के साथ शांति का हाथ बढ़ाना चाहते हैं, जो इस्राइल के साथ शांति से रहना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, यह पतन (असद सरकार का गिरना) हमारी हिजबुल्ला और ईरान के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई का सीधा नतीजा है, जो असद के मुख्य समर्थक थे। इसने उन सभी को प्रेरित किया जो इस तानाशाही और दमन से मुक्ति पाना चाहते थे। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि हमें संभावित खतरों के खिलाफ कदम उठाने होंगे। इनमें से एक खतरा 1974 में इस्राइल और सीरिया के बीच हुए सेनाओं के पृथक्ककरण पर समझौते के टूटने का भी है।
नेतन्याहू ने आगे कहा, यह समझौता 50 साल तक के लिए लागू था, लेकिन कल रात यह टूट गया। सीरियाई सेना ने अपनी स्थिति छोड़ दी। हमने इस्राइल की सेना को आदेश दिया कि वे इन स्थानों पर कब्जा कर लें ताकि कोई भी शत्रु बल इस्राइल की सीमा के पास अपनी स्थिति न बना सके। इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा, यह तब तक एक अस्थायी रक्षा स्थिति है, जब तक कोई उचित समझौता नहीं हो जाता। हम घटनाओं पर करीब से नजर रखेंगे। नेतन्याहू ने कहा, हम सीरिया में उभर रही नई ताकतों के साथ अच्छे पड़ोसी और शांतिपूर्ण संबंध स्थापित कर सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पता, तो हम इस्राइल और उसकी सीमा की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, वह उठाएंगे।
‘हम सीरिया के साथ शांति का हाथ बढ़ाना चाहते…’, असद सरकार के पतन पर इस्राइली PM नेतन्याहू का बयान
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















