पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में थप्पड़ कांड की निंदा करते हुए पेपर लीक प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। चिराग पासवान शनिवार को औरंगाबाद के अम्बा में चिल्हकी हाई स्कूल मैंदान में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान को एलजेपीआर में शामिल करने के लिए आयोजित नव संकल्प सभा सह मिलन समारोह को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बीपीएससी की परीक्षा के दौरान पटना के डीएम ने हिंसक व्यवहार किया है। डीएम ने छात्र को थप्पड़ मारा है। मैं और मेरी पार्टी थप्पड़ कांड की कड़ी भर्त्सना करती है। साथ ही बीपीएससी पेपर लीक के आरोपों की जांच की मांग करते है।
चिराग पासवान ने कहा कि यदि छात्रों को पेपर लीक और धांधली को लेकर एक प्रतिशत भी संदेह है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। सांच को आंच नही आनी चाहिए। छात्रों के संदेह को दूर किया जाना चहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) कतई बर्दाश्त नही करेगी।
इसके पूर्व मिलन समारोह में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की राजनीति के लिए आने वाले दस महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। दस महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इन दस महीनों का इस्तेमाल एक-एक कार्यकर्ता को चिराग पासवान बनकर करना है। मैं ही नही हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता चिराग पासवान है। इसलिए इन दस महीनों में हर कार्यकर्ता को चिराग पासवान बनकर हर घर तक पहुंचना है। लोगों को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात बतानी है। इसके मायने क्या है, यह बताना है, तभी जाकर विधानसभा चुनाव में एनडीए को सफलता मिलेगी। चिराग पासवान ने कहा कि पंकज पासवान हमारे पिता रामविलास पासवान के पुराने संपर्की रहे है। पार्टी में शामिल होने के पहले उन्होने मुझे मेरे पिता के साथ की तस्वीर दिखाई। तस्वीर में मेरे पिता पंकज पासवान को आर्शीवाद दे रहे थे। जिसे मेरे पिता का आर्शीवाद प्राप्त हो, उसे मैंने पार्टी में खुले दिल से शामिल किया है। पंकज पासवान पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने की। मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, सरूण पसवान, विजय यादव, प्रदेश सचिव विजय अकेला, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, महिला नेत्री कुसुम देवी, रंजू वर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीपीएससी पेपर लीक व थप्पड़ कांड पर भड़के चिराग, कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















