22.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

‘इस्राइल की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक बफर जोन में रहेगी सेना’: नेतन्याहू

यरूशलम: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को रक्षा मंत्री काट्ज़ के साथ बफर जोन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माउंट हर्मन की बर्फ से ढकी चोटी से बयान दिया कि इस्राइली सेना सीरिया सीमा के पास बफर जोन में तब तक रहेगी, जब तक इस्राइल की सुरक्ष को सुनिश्चित करने के लिए कोई और व्यवस्था नहीं हो जाती।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इस्राइली सेना सीरियाई सीमा के पास बफर जोन में तब तक रहेगी, जब तक इस्राइल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कोई और व्यवस्था नहीं हो जाती। नेतन्याहू ने यह बयान माउंट हर्मन की बर्फ से ढकी चोटी से दिया, जो सीरिया की सीमा के पास स्थित है। यह पहली बार था जब कोई इस्राइली नेता सीरियाई इलाके में दाखिल हुआ।
पीएम नेतन्याहू ने बताया कि 53 साल पहले जब वह एक सैनिक थे, तब भी वह माउंट हर्मन के शिखर पर थे, लेकिन अब हाल की घटनाओं को देखते हुए हालात बदल चुके हैं और माउंट हर्मन की अहमियत इस्राइल की सुरक्षा के लिए और बढ़ गई है।
सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को विद्रोहियों द्वारा अपदस्थ किए जाने के कुछ दिनों बाद, इस्राइल ने गोलान हाइट्स के पास दक्षिणी सीरिया के एक हिस्से को बफर जोन के रूप में कब्जा कर लिया था। इससे आलोचना शुरू हो गई है। आलोचकों ने इस्राइल पर 1974 के युद्धविराम का उल्लंघन करने और संभवतः भूमि हड़पने के लिए सीरिया में अराजकता का फायदा उठाने का आरोप लगाया। पीएम नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज़ के साथ बफर जोन का दौरा किया। काट्ज़ ने कहा कि इस्राइली सेना को इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए किलेबंदी जैसी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। काट्ज़ ने कहा, ‘हर्मन का शिखर हमारे दुश्मनों की पहचान करने के लिए इस्राइल राज्य की नजर में है जो पास और दूर हैं।’
इस्राइली सेना सीरियाई क्षेत्र में लगभग 400 वर्ग किलोमीटर के असैन्यीकृत बफर जोन को नियंत्रित करने के लिए आगे बढ़ी, जो 1973 के मध्यपूर्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था। इस क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की सेना गश्त करती थी और तब से लगभग 1,100 सैनिकों ने इस क्षेत्र में गश्त की।
इस्राइल अभी भी गोलान हाइट्स पर नियंत्रण रखता है, जिसे उसने 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में सीरिया से लिया था, और बाद में इस पर कब्जा कर लिया था। हालांकि अधिकांश देशों ने इस्राइल के नियंत्रण को मान्यता नहीं दी है। माउंट हर्मन का शिखर इस्राइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स, लेबनान और सीरिया के बीच विभाजित है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका गोलान हाइट्स पर इस्राइल के नियंत्रण को मान्यता देता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका तैयार

0
देहरादून। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना की पहल पर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार...

आधुनिक वैज्ञानिक वानिकी और भारत के सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय सतत भविष्य की कुंजीः...

0
देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2025-2027 बैच के परिवीक्षार्थियों तथा...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी

0
देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28...

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...