नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ कमाई के मामले में आए दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। वहीं, आज की कमाई के साथ ही फिल्म ने फिर एक बार इतिहास रच दिया है। फिल्म का सिनेमाघरों में आज 32वां दिन था। फिल्म पांचवें हफ्ते के वीकएंड पर भी अच्छी कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
आज पुष्पा 2 द रूल का आज सिनेमाघरों में पांचवां रविवार था। आज भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 6.51 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते दिन की कमाई के मुकाबले आज फिल्म ने उछाल के साथ कलेक्शन किया। पांचवें शनिवार को फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1205.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म आज 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह 1200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है।
पुष्पा 2 अब 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म पहले ही ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, अब यह आगे बढ़ते हुए पहली ऐसी फिल्म बन गई जो 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई। चलिए आपको बताते हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के बारे में।
पुष्पा 2 द रूल को हिंदी पट्टी में दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि हिंदी संस्करण में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म पहले ही हिंदी पट्टी में 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर रिकॉड बना चुकी है। वहीं, अब यह फिल्म हिंदी संस्करण में 900 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ चुकी है।
32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
Latest Articles
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी, वैश्विक साझेदारियों पर जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं।...
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च...
नई दिल्ली। फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग...
वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यमुना के पुनर्जीवीकरण के बारे...
राज्यपाल ने विज्ञान आधारित पशुधन विकास और ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर दिया बल
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर...
उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...
















