30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

कोहरे का कहर बदस्तूर जारी, 100 से अधिक विमान; 200 से ज्यादा ट्रेन लेटलतीफी का शिकार

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे से सुबह 7.30 बजे तक पालम में दृश्यता शून्य रही और 8-13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलीं। घने कोहरे ने यातायात के रफ्तार को थाम लिया है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर तेज गति से चलने वाली ट्रेन ठिठक-ठिठक के चल रही है। शनिवार देर रात से कोहरे का कहर शुरू हुआ जो रविवार सुबह तक परेशानी का सबब बना रहा। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए वहीं उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली 200 से अधिक ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन सुबह के वक्त दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचती है। लेकिन रविवार सुबह 6 बजे तक कुल 51 ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थीं। ग्रीन सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन ठहरी रहीं। क्योंकि स्टेशन पर भी ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही थी। ऐसा इसलिए भी रहा क्योंकि जिस ट्रेन के लिए सम निर्धारित की गई थी, वहीं देरी से पहुंच रही थी। फिर वापसी दिशा में भी ट्रेन की रवानगी में देरी हुई। करीब 50 ट्रेन 2-4 घंटे देरी से चलीं।
उधर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी रही। खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है। हालांकि कोई विमान कोहरे की वजह से निरस्त या डाइवर्ट नहीं हुई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पिछले तीन दिन से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि अपने विमान से संबंधित जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे। संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क आवश्य करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...