17.5 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झीलः महाराज

सतपुली। भाजपा की सरकार में सतपुली नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील निर्माण हेतु नाबर्ड से 56,34,9700 (छप्पन करोड चौतीस हजार सत्तानबे हजार) रुपये स्वीकृत हुए हैं। सतपुली झील निर्माण के बाद एक और जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर यहां पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी अंजना वर्मा और पार्टी के सभी वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में सतपुली बाजार में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पचांयत सतपुली के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु रुपये 1,61,4400 (एक करोड़ इकसठ लाख चवालीस हजार) स्वीकृत किए गए। दगलेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागार का निर्माण व सौन्दर्यकरण के लिए रुपये 76,00,000 (छियत्तर लाख) की लागत से विनिर्माण कार्य, चल रहा है। सतपुली में 2,81,00,000 (दो करोड इक्यासी लाख) की लागत से बहुंमजिला शॉपिग काम्प्लेक्श, सुलभ शौचालय और पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया है। औडल बड़ा में गौशाला निर्माण हेतु 76,00,000 (छियत्तर लाख) रुपए लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। सतपुली में 25,56,00,000 (पच्चीस करोड़ छप्पन लाख) रुपये की लागत से नगरीय पम्पिग पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। पर्यटन विभाग से सतपुली में 40 शय्याओं के पर्यटन आवास गृह हेतु रुपये 4,42,65,000 (चार करोड़ बयालीस लाख पैसठ हजार) की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। कार पार्किंग निर्माण हेतु रुपये 3,52,53,000 (तीन करोड़ बावन लाख तिरेपन हजार) की स्वीकृति साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिचाई विभाग से सतपुली में निरीक्षण भवन एवं डारमेट्री निर्माण कार्य के लिए रुपये 2,43,88,000 (दो करोड़ तिरालीस लाख अठ्घ्ठासी हजार) की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है।
श्री महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और उत्तराखंड में पर्यटकों व यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में इजाफा हो रही है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह विज़न साकार होने लगा है जब उन्होंने कहा था कि आने वाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जनता से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजना वर्मा सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...

यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन

0
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...

चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...

0
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...