देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल को जन-जन तक पहुँचाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राष्ट्रीय खेल की मशाल तेजस्विनी, मैस्कॉट मौली, लोगो, जर्सी और टैगलाइन शामिल हैं।
यह रैली न केवल राज्य के विभिन्न हिस्सों में गई, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुँचकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मशाल तेजस्विनी और मैस्कॉट मौली, नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला और चीन सीमा पर स्थित गूंजी पहुंचे। इन दुर्गम स्थानों तक मशाल का पहुँचना न केवल राष्ट्रीय खेल के प्रति उत्साह को दर्शाता है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक क्षण भी है। यह आयोजन पिथौरागढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिला युवा कल्याण अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़ ने भी इस आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 38वें राष्ट्रीय खेल की मशाल रैली ने सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुँचकर खेल भावना को नई ऊँचाई दी है। यह राष्ट्रीय खेल के प्रति देशभर में जुनून और गर्व का प्रतीक है।
राष्ट्रीय खेल की मशाल रैली भारत की सीमाओं तक पहुँची
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















