मुंबई। शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शिवसेना का समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को लिखे पत्र में एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनके नेतृत्व में शिवसेना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों की मशाल लेकर आगे बढ़ रही है।
शिंदे ने कहा कि ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्य हैं। इसलिए हमने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करने का निर्णय किया है।’ उन्होंने कहा कि ‘हमने शिवसेना की दिल्ली इकाई को निर्देश दिए हैं कि वह दिल्ली भाजपा इकाई के साथ तालमेल बैठाकर भाजपा के लिए प्रचार करे।’ बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के दो अन्य दलों राकांपा (अजीत पवार) एवं रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। अजीत पवार अपनी पार्टी को पुनः राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि आठवले ने कहा है कि वह चुनाव में अपने उम्मीदवार तो उतारेंगे, लेकिन चुनाव बाद सरकार बनाने में भाजपा की मदद भी करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच राजनीतिक पार्टियों के बीच रामायण के ज्ञान पर भी तकरार शुरू हो गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली में आयोजित एक चुनावी सभा में कहा था कि जिस तरह से सोने का हिरण बनकर रावण ने सीता का हरण कर लिया था उसी तरह से भाजपा सत्ता में आने पर दिल्लीवासियों को मिल रही सुविधाओं को समाप्त कर देगी। वहीं, भाजपा नेता इसे रामायण का गलत वर्णन बताकर आप को घेरने में जुट गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की। उन्होंने उपवास भी रखा। जवाब में केजरीवाल ने प्रश्न किया कि भाजपा वालों को रावण से इतना प्यार क्यों है?
दिल्ली चुनाव में भाजपा को समर्थन देगी शिवसेना, शिंदे बोले- प्रचार करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















