देहरादून। पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चौंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चौंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। एसओ नेहरू कालोनी थाना मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया हे। पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चौंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। उमेश कुमार ने चौंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद बड़ा रूप लेगा। इस दौरान उमेश कुमार के तीन समर्थक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, दोनों के समर्थकों में तनाव को देखते हुए दोनों के कैंप कार्यालय पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में तैयारी रहने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन के फेसबुक से इस घटना को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय में जाते दिख रहे हैं। साथ ही उनके समर्थकों के हाथों में बंदूक भी थी। हालांकि फायरिंग की या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।
चैंपियन पर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में तोड़फोड़ व फायरिंग का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...
प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...















