25.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

गणतंत्र दिवस पर संविधान को लगाई आग, अंबेडकर की प्रतिमा की खंडित

अमृतसर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपद्रवियों ने अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। इसके साथ ही उपद्रवियों ने सामने रखे संविधान को भी आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर लोगों ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने मौके पर ही बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक तरफ आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है क्योंकि इसी दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। दूसरी ओर, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जो अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित है उसे एक शरारती व्यक्ति द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया तथा संविधान को भी आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतर पुलिस के हवाले किए। जब इस बात की जानकारी विभिन्न दलित समाज संगठनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जताया। इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए दलित समाज के नेताओं ने कहा कि हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आज कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन हम चाहते हैं कि उस व्यक्ति को हमारी इच्छा के अनुसार सजा मिले। वहीं जब इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विशालजीत सिंह एसपी अमृतसर सिटी वन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और वह व्यक्ति अमृतसर से बाहर के जिले का रहने वाला है। फिलहाल उसके अमृतसर आने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा और पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करेगी। इस घटना को लेकर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अमृतसर बंद का एलान किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...