हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा फेरूपुर क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान फेरूपुर, कलियर और लक्सर क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Latest Articles
तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...
नई दिल्ली। भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...
सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...
नई दिल्ली। सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...
















