वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स में कटौती के लिए भुगतान करने के तरीके पर रिपब्लिकन सांसदों के बीच मतभेद देखने को मिले हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत रखने वाले ट्रंप को अपनी ही पार्टी के सांसदों से विरोध का सामाना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि सभा में उभरे मतभेदों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कट्टरपंथी रूढ़िवादी सासंद करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के सालाना घाटे को कम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन का 218-215 का मामूली बहुमत है। ट्रंप अगले कुछ ही हफ्तों के भीतर 2025 के बजट प्रस्ताव पर मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में ट्रंप पार्टी के सांसदों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप आगामी बजट में कर कटौती, सीमा और आव्रजन सुधार, ऊर्जा विनियमन और सैन्य खर्च में वृद्धि जैसे व्यापक एजेंडे को पारित करने की कोशिश में हैं।
मियामी में सोमवार को शुरू होने वाले तीन दिवसीय नीतिगत रिट्रीट से पहले कुछ लोगों ने खुले तौर पर चिंता व्यक्त की है, कि हाउस स्पीकर माइक जॉनसन की नेतृत्व टीम ट्रंप के 6 ट्रिलियन डॉलर के कर कटौती एजेंडे की लागत की भरपाई के लिए आवश्यक व्यय कटौती से पीछे हट सकती है। जबकि देश के $36 ट्रिलियन से अधिक लोन को भी संबोधित कर सकती है। रिपब्लिकन सांसद 2017 के टैक्स कटौती और नौकरियों अधिनियम से ट्रंप के कर कटौती के एजेंड़े को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो इस साल के अंत में खत्म हो रहा है। संघीय बजट के लिए एक गैर-पक्षपाती समिति का अनुमान है कि ऐसा करने से दस साल में $4 ट्रिलियन से अधिक खर्च होंगे, जबकि ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान टिप्स, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा लाभों पर करों को समाप्त करने का वादा किया था, जिसकी लागत $1.8 ट्रिलियन हो सकती है।
ऐसे में अगर सहमति नहीं बनती है तो, रिपब्लिकन सांसदों की मई के अंत तक ट्रंप के एजेंडे को पारित करने की योजना विफल हो सकती है। हालांकि, कट्टरपंथी हाउस फ्रीडम कॉकस के सदस्य प्रतिनिधि माइकल क्लाउड का कहना है कि हम में से अधिकांश टैक्स कटौती और नौकरियों अधिनियम का समर्थन करते हैं।
ट्रंप के लिए प्रतिनिधि सभा को एकजुट करना बड़ी चुनौती, कर कटौती मामले में रिपब्लिकन सांसदों में मतभेद
Latest Articles
तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि सभी तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रहे...
21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले कल कोलकाता...
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी उच्च स्तरीय...
नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों के आकलन के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा...
वीवाटेक-2026 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज वीवाटेक-2026 सम्मेलन में भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बताया।...
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह...
















