22.4 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

कांग्रेस सांसद थरूर बोले-देश हित में की थी PM मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात की तारीफ; जयराम रमेश भड़के

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की तारीफ की थी। थरूर ने कहा कि वह हमेशा केवल पार्टी के फायदे के बारे में नहीं सोचते हैं।
थरूर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से भारत के लोगों के लिए कुछ सकारात्मक परिणाम निकले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद उनसे मिलने वाले मोदी चौथे विश्व नेता हैं, जो वैश्विक मंच पर भारत के बढते महत्व को रेखांकित करता है। कांग्रेस नेता ने कहा, हालांकि इस यात्रा के दौरान कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले, जैसे कि अवैध प्रवासियोंको भारत वापस भेजने के मुद्दे पर कोई बात क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा, क्या पीएम मोदी ने इस मुद्दे को बंद दरवाजे के पीछे उठाया? कूटनीति में सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जाता।
थरूर ने अगले नौ महीनों में व्यापार और शुल्क (टैरिफ) पर वार्ता करने के समझौते का स्वागत करते हुए कहा, यह उससे कहीं बेहतर है कि वॉशिंगटन बिना किसी चेतावनी के हमारे ऊपर शुल्क (टैरिफ) लगाए, जो हमारे निर्यात को नुकसान पहुंचा सकते थे। मेरी राय में कुछ अच्छा हुई है और मैं एक भारतीय के रूप में इसकी सराहना करता हूं। हमें हमेशा केवल पार्टी हित को देखते हुए ही नहीं बोलना चाहिए। मैं किसी पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि वह तिरुवनंतपुरम के चुने हुए सांसद, भारतीय लोकतंत्र के एक जिम्मेदार हिस्से के रूप में बात करते हैं और उन लोगों के लिए बोलते हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है। थरूर ने कहा, इस खास मामले में मैं केवल राष्ट्र हित में बोल रहा हूं। कांग्रेस सांसद ने यह भी बताया कि उनके 16 साल के सियासी सफर में उनका दृष्टिकोण हमेशा एक जैसा रहा है, अच्छे शासन की तारीफ करना और जब जरूरी हो तो आलोचना भी करना। उन्होंने कहा, जब सरकार में कोई कुछ सही करता है, चाहे काग्रेस से हो या किसी और पार्टी से, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और उसकी सराहना की जानी चाहिए। जब कोई गलत करता है, तो उसकी आलोचना की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, अगर मैं हमेशा (सरकार की) तारीफ करता हूं तो कोई मुझे गंभीरता से नहीं लेगा और अगर मैं हमेशा आलोचना करता हूं, तो भी कोई मुझे गंभीरता से नहीं लेगा। उन्होंने सियासी दलों की एक-दूसरे की आलोचना करने की प्रवृत्ति की आलोचना की। उन्होंने कहा, असली समस्या तब पैदा होती है, जब विपक्ष यह मानता है कि सरकार जो भी करती है, वह गलत है और जब सरकार यह मानती है कि विपक्ष जो कुछ भी कहता है, वह गलत है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने थरूर के बयान को व्यक्तिगत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता है और अभिव्यक्ति के बाद भी सदस्यों की स्वतंत्रता बनी रहती है। इसके सदस्य विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं, जो कभी-कभी उनके व्यक्तिगत विचार होते हैं और पार्टी की सामूहिक राय को नहीं दर्शाते, लेकिन पार्टी का आधिकारिक रुख ही सर्वोपरि होता है।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

0
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...