30.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

भारतीयों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, इस बार भी लगीं हथकड़ियां

चंडीगढ़/अमृतसर: अमेरिका से निर्वासित 157 अवैध प्रवासी रविवार को भी अमृतसर पहुंचे। अमेरिकी सेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान रविवार देर रात उनको लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इन सभी को हथकड़ियां लगाकर अमेरिकी सेना की देखरेख में भारत लाया गया। विमान के लैंड होने के बाद सभी को एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद भारत के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। एयरपोर्ट पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह तीन बजे के बाद वे एयरपोर्ट से बाहर आए और इसके बाद उनको पुलिस की देखरेख में गाड़ियों में बिठाकर रवाना किया गया। इससे पहले शनिवार को भी 116 भारतीय अमृतसर लौटे थे, जिनमें 33 हरियाणा के थे।
दूसरे व तीसरे जत्थे में डिपोर्ट किए गए सभी युवाओं पर हरियाणा की एसआईटी के निर्देश लागू होंगे। निर्देशों के तहत जिला पुलिस सभी के घर जाकर उनकी शिकायत दर्ज करेगी। जिस ट्रैवल एजेंट और बिचौलियों ने युवाओं को डंकी रूट से अमेरिका भेजा था, उनको जिला पुलिस गिरफ्तार करेगी। पहली जत्थे में अमेरिका से निर्वासित 34 लोगों में मात्र 8 ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि 26 ने शिकायत देने से मना कर दिया। दूसरे जत्थे में हरियाणा के 33 लोग आए हैं, जबकि तीसरे जत्थे में आने वालों की संख्या देर रात तक स्पष्ट नहीं हो पाई।
दूसरी ओर, डिपोर्ट होकर आए सभी लोगों को परिवार भी एयरपोर्ट के बाहर बैठे पूरी रात अपनों से मिलने का इंतजार करते रहे। उन सभी का कहना है कि लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। अब यह डर सता रहा है कि जो कर्ज लिया था। उसे कैसे चुकता किया जाएगा।
शनिवार को लौटे 33 युवाओं में से सबसे ज्यादा पंजाब से सटे जिलों से ही हैं। सबसे ज्यादा करनाल जिले के आठ, कैथल के सात, कुरुक्षेत्र के तीन, अंबाला के चार, यमुनानगर, पंचकूला व पानीपत से दो-दो, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत व जींद से एक-एक युवक अमेरिका से लौटे हैं।
शनिवार को अमेरिका से डिपोर्ट अवैध प्रवासी भारतीयों में कुरुक्षेत्र के पिहोवा का साहिल वर्मा भी शामिल है। पुलिस को वह पॉक्सो और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ 14 मई, 2022 को दर्ज मामले में लकुआउट नोटिस जारी किया गया था। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी सभी 32 युवाओं को उनके घर भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...