प्रयागराज: महाकुंभ मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के चलते उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था, लेकिन भीड़ का दबाव कम न होने पर स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया। इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को अब फाफामऊ रलवे स्टेशन पर जाना पड़ेगा।
प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की शाम भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन जाने वाले सभी रास्तों पर जाम लग गया। भारी भीड़ को देखते हुए महाकुंभ मेले के ध्वनि विस्तारक से यह सूचना प्रसारित करानी पड़ी कि प्रयागराज जंक्शन जाने वाले यात्री एक घंटे बाद ही जंक्शन जाएं, अभी वहां पर भारी भीड़ है। जो लोग जंक्शन से ट्रेन पकड़कर गंतव्य की ओर जाान चाहते हैं वह एक घंटे बाद ही जंक्शन पर पहुंचें।
सुबह से ही सभी स्टेशनों पर भारी भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन सहित सूबेदारगंज, फाफामऊ, छिवकी, रामबाग प्रयागराज, झूंसी और प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नैनी स्टेशन के बाहर का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। महाकुंभ मेले में त्रिवेणी मार्ग समेत कई जगहों पर रेलवे टिकट के रिजर्वेशन और और चालू टिकट की खरीद के लिए काउंटर भी बनाए गए हैं।
रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टेशनों पर भी भारी भीड़ दिख रही है। रोडवेज के झूंसी स्थित अस्थाई बस स्टेशन पर गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर सहित अन्य जनपदों के लिए जाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इसी तरह नेहरू पार्क स्थित अस्थायी बस स्टेशन पर कानपुर, खागा, फतेहपुर आदि स्थानों पर जाने के लिए यात्री परेशान रहे। फाफामऊ में प्रतापगढ़, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, बहराइच और नैनी में चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा, रीवां, मिर्जापुर और मध्य प्रदेश देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ स्टेशन पर जमा रही। कोई बस आते ही तुरंत भर जाती थी। दूसरे बस के इंतजार में यात्री घंटों परेशान रहे। रविवार को तेज धूप होने के कारण लोगों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रयागराज संगम स्टेशन 26 फरवरी तक के लिए बंद, भारी भीड़ उमड़ने के बाद रेलवे ने लिया फैसला
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















