31.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

बिहार के सुपौल जिले में भीषण आग लगी, 80 से अधिक घर जले

सुपौल: सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कटहरा कदमपुरा पंचायत के वार्ड 01 और 03 में सोमवार को दिन के करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर के तार और केले के पत्ते के टकराने से निकली चिंगारी ने 25 परिवारों के 80 से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया। हादसे में घर में रखे सभी सामान, नकदी, अनाज और कपड़े जल गए। वही कई मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के तार से केले के पत्ते लगातार टकरा रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकलने से पास के एक घर में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 80 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे मोहल्ले में फैल चुकी थी। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वही दमकल को भी घटना की सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी सामान घर से बाहर नहीं निकाला जा सका। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के समय ज्यादातर लोग खेतों में काम कर रहे थे। यहीं वजह रही कि वे घरों से कोई सामान नहीं निकाल पाए। कई लोगों के मवेशी भी दरवाजे पर बंधे हुए थे, जो झुलस कर मर गए।
अग्निपीड़ितों में महेंद्र ठाकुर के 4 घर, पवन ठाकुर के 4 घर,योगेंद्र ठाकुर के 2 घर, छोटेलाल ठाकुर के 7 घर, सिकंदर ठाकुर के 4 घर, लक्ष्मण यादव के 3 घर, बिजेंद्र ठाकुर के 4 घर, सुरेंद्र ठाकुर के 4 घर और 1 गाय, फुलेंद्र ठाकुर के 3 घर,उमेश यादव के 4 घर, सिको यादव के 4 घर, महेंद्र यादव के 2 घर, बिजेंद्र यादव के 3 घर और थ्रेसर, चंद्रकिशोर यादव के 2 घर, मनोज यादव के 2 घर, शिवराम यादव के 2 घर, आनंद कुमार के 2 घर और 2 मवेशी, राहुल कुमार के 2 घर और बकरी, दिलखुश कुमार के 2 घर, कुंदन कुमार के 2 घर और बछड़ा, नरेश ठाकुर के 4 घर और 3 बाछी शामिल हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि तत्काल पीड़ितों को पॉलिथीन दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसे जल्द ही सभी पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा। पीड़ितों के क्षति आंकलन के लिए कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं। वही घटना के बाद से पीड़ितों का बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...