31.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

नागपुर में दो गुटों में टकराव, वाहन फूंके, CM फडणवीस ने की शांति की अपील

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को औरंगजेब की कब्र के विरोध में एक संगठन के प्रदर्शन के बाद दो गुटों के बीच टकराव हो गया। नागपुर के महल इलाके में दोनों ओर से पथराव हुआ। वाहनों में आग लगा दी गई। दोनों गुटों को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। बताया जा रहा है पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री और सांसद नितिन गडकरी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की है। वहीं सीएम फडणवीस पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
महल इलाके में औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास बजरंग दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक अफवाह फैली कि आंदोलन के दौरान धार्मिक पुस्तक को जलाया गया है। बजरंग दल के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे मुस्लिम समुदाय के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। शाम को गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में पवित्र पुस्तक को जलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के सदस्य महल, कोतवाली, गणेशपेठ और चितनविस पार्क सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में इकट्ठा होने लगे। पुलिस ने गड़बड़ी को भांपते हुए गश्त बढ़ा दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया। इस बीच दो गुटों के बीच पथराव होने लगा। वाहनों में आग लगा दी गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चिटनीस पार्क और महल इलाकों में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
अधिकारियों ने बताया कि हिंसा कोतवाली और गणेशपेठ तक भी फैल गई। पुलिस ने बताया कि चिटनीस पार्क से शुक्रवारी तालाब रोड बेल्ट हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ। यहां चार पहिया वालों को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों के घर पर पत्थर फेंके गए। चिटनिस पार्क और महल इलाकों में पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के तहत केवल औरंगजेब का पुतला जलाया था। डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक का कहना है कि घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें। पथराव न करें। पथराव हो रहा था, इसलिए हमने बल का प्रयोग किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
डीसीपी ने कहा कि कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए। पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई। लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। अफवाहों पर भरोसा न करें। कानून व्यवस्था को भंग न करें और पुलिस का सहयोग करें। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि दो जेसीबी आग के हवाले कर दी गईं। कुछ और वाहनों में भी आग लगा दी गई। एक फायरमैन घायल हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...