29 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 13 आईएएस समेत 16 नौकरशाहों के विभागों में किया गया फेरबदल

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने 13 आईएएस, एक पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। सचिव युगल किशोर पंत को भाषा विभाग का दायित्व दिया गया है, जबकि उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे। अपर सचिव सोनिका को नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विनित कुमार से नियोजन हटा दिया गया है।
अपर रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का प्रभार हटा दिया गया है, वह कृषि व कृषक कल्याण विभाग देखेंगे। अपर सचिव मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि व कृषक कल्याण, निदेशक रीप का दायित्व हटा दिया गया है, वह सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा का प्रभार देखेंगे।
अपर सचिव हिमांशु खुराना को वित्त का प्रभार भी दिया गया है। अपर सचिव अभिषेक रुहेला कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग भी देखेंगे। अपर सचिव निकिता खंडेलवाल से ग्राम्य विकास व निदेशक शहरी विकास का दायित्व हटा दिया गया है, वह सूचना प्रौद्योगिकी, सूराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी का दायित्व भी देखेंगी। अपर सचिव अनुराधा पाल को एपीडी, आईएलएसपी, परियोजना निदेशक यूजीवीएस-रीप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार से सूचना प्रौद्योगिकी सूराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है, उन्हें निदेशक शहरी विकास का दायित्व दिया गया है।
वहीं, नगर आयुक्त हरिद्वार चौधरी का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार का तबादला नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर किया गया है। निदेशक पंचायतीराज निधि यादव अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का भी दायित्व देखेंगी। सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव श्याम सिंह गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग का दायित्व देखेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...