लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपा का साथ छोड़ने की वजहों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, भविष्य की राजनीति के बारे में भी चर्चा की। सपा के बागी विधायकों की इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से अटकलें शुरू हो गई हैं।
बता दें कि सपा से बगावत करने वाले विधायक बीते दिनों भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मिलते रहे हैं, हालांकि उन्हें पार्टी में शामिल करने अथवा कोई अहम जिम्मेदारी देने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे बागी विधायक अपने भविष्य काे लेकर चिंतित भी हैं। मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ तीनों बागी विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। बता दें कि सपा ने भी अपने बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं विधायकों की बगावत के बाद लोकसभा चुनाव में इसका खास असर देखने को नहीं मिला। चुनाव में भाजपा को मिली शिकस्त के बाद बागी विधायकों की उपयोगिता पर भी सवाल उठने लगे थे।
वहीं दूसरी ओर बागी विधायकों की केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जो अपने दर से दगा करता है, वो दर-दर भटकता है।’ बता दें कि सपा अध्यक्ष इस बगावत के बाद विधायकों से नाराज चल रहे हैं। वह कई बार विधायकों को वापस नहीं लेने का बयान भी दे चुके हैं।
अमित शाह से मिले सपा के बागी विधायक, बताई सपा छोड़ने की वजह
Latest Articles
तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...
नई दिल्ली। तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्व...
वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...
रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं:...
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में...
कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...
















