32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने सभी दायित्वधारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर दायित्वधारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दायित्वों के प्रभावी निर्वहन से न केवल योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन होगा, बल्कि अनुश्रवण और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब दायित्व के साथ पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा जुड़ जाती है, तभी सुशासन की सच्ची आधारशिला रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी दायित्वाधारी सेवा और कल्याण की भावना के साथ लोगों की आकांक्षाओं में खरा उतरने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक पर्यटन, कृषि एवं स्थानीय उत्पादों और वैलनेस का अनमोल वरदान प्राप्त है, इन क्षेत्रों में कार्य कर हम प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ा सकते हैं। उत्तराखण्ड को देवभूमि कहते हैं, यह केवल अपनी आध्यात्मिकता के लिए ही नहीं, बल्कि वीरता, प्रकृति, संस्कृति और सेवा भावना के लिए भी जाना जाता है। ऐसी पवित्र भूमि पर कार्य करने का अवसर एक सौभाग्य है, और आप सब इस सौभाग्य के सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सभी दायित्वधारी जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाते हुए, निष्ठा, कर्मठता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेकर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अनेक दायित्वधारी मौजूद रहे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...