10.9 C
Dehradun
Thursday, January 22, 2026


सेना आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, मांगी जा रही डोनेशन; रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने रविवार को चेतावनी जारी की कि व्हाट्सएप पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और घायल या शहीद सैनिकों के लिए दान मांगने वाला भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है। मंत्रालय ने इसे फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी संदेशों का शिकार न होने की अपील की।
मंत्रालय के बयान के अनुसार, संदेश में दावा किया गया है कि सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला है। इसमें कैबिनेट निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव का मुख्य प्रेरक बताया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि संदेश में दिए गए खाता विवरण गलत हैं, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकार हो रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने युद्ध में शहीद या अक्षम सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। वर्ष 2020 में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष की स्थापना की गई थी। यह सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करता है। भारतीय सेना, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष के खातों का प्रबंधन करती है। लोग सीधे इस कोष में योगदान दे सकते हैं।
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस भ्रामक संदेश के बारे में सचेत किया। पीबीआईबी ने कहा- ‘एक व्हाट्सएप संदेश चल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए एक बैंक खाता खोला है। पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक है। संदेश में उल्लिखित बैंक खाता भारतीय सेना के आधुनिकीकरण या हथियारों की खरीद के लिए नहीं है’।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्टार्टअप इंडिया का दबदबा! 10 करोड़ डॉलर के क्लब में भारत के 166 युवा...

0
मुंबई: भारत ने युवा उद्यमियों की ओर से चलाई जा रही उच्च-मूल्य (हाई-वैल्यू) वाली कंपनियों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है।...

ट्रंप के गाजा शांति परिषद को चीन ने दिखाई पीठ, इटली ने भी दिए...

0
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाली गाजा शांति परिषद में शामिल होने पर अनिच्छा जताई है। कहा, चीन का...

‘सारे नाम होंगे सार्वजनिक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई’, SIR के दूसरे...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। ऐसे में अब एसआईआर के दूसरे चरण...

ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप...

0
नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।...

गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ’कल्याण’ के शताब्दी अंक...